WORLD CUP: द रन मशीन, किंग, मॉडर्न मास्टर, लीजेंड भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक ऐसा कीर्तिमान बना डाला है, जिसे देखकर आप के मुंह से यही निकलेगा अद्भुत.. अविश्वसनीय…। जी हां, किंग कोहली ने वनडे क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने इस प्रारूप में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

वानखेड़े बना ऐतिहासिक क्षण का गवाह

दरअसल, भारतीय टीम आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ढेर हो गई। मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिसका गवाह वानखेड़े स्टेडियम बना।

इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली ने 106 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ वनडे क्रिकेट में उनके 50 शतक हो गए। इस प्रारूप में सर्वाधिक शतकों के मामले में विराट ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 117 रन की पारी खेली।  

महान सचिन को छोड़ा पीछे

महान सचिन तेंदुलकर ने 50 ओवर के प्रारूप में 49 शतक जमाए हैं। साथ ही 96 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने कुल 463 वनडे मैच खेले हैं। वहीं विराट कोहला ने 291 मैचों में 50 शतक लगाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया है।

कोहली के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 80 शतक

विराट कोहली के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 80 शतक (वनडे 50, टेस्ट 29, टी-20 एक) हैं। उनसे आगे केवल महान सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक (वनडे 49, टेस्ट 51) हैं।

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन पूरे करके यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली। विराट के अब विश्व कप के मौजूदा संस्करण में 711 रन हो गए हैं। सचिन ने 2003 विश्व कप की 11 पारियों में 673 रन बनाए थे। कोहली ने एक विश्व कप की 10 पारियों में उनसे ज्यादा रन बना लिए हैं।

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश साल पारी रन

विराट कोहली भारत 2023 10 711 (अब तक)

सचिन तेंदुलकर भारत 2003 11 673

मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 2007 10 659

रोहित शर्मा भारत 2007 9 648

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 2019 10 647

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights