सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार से लेकर जड़ वाली सब्जियां खूब खाई जाती हैं। इस मौसम में ये सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां खूब बिकती हैं। इससे किसानों को भी खूब फायदा होता है। इन सब्जियों की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सर्दियों के मौसम में उगाई जाने वाली सब्जियां जिनसे किसान खूब मुनाफा कमा सकते हैं।
मूली : सर्दियों के मौसम में मूली के बीज लगाने का सर्वोत्तम समय होता है। हालांकि मूली को साल भर में ऊगाया जा सकता है। लेकिन, ठंडे मौसम में मूली का उत्पादन सबसे बेहतर होता है। इस समय बिना किसी कृषि रसायन के उपयोग के मूली का उत्पादन किया जा सकता है। मूली सबसे तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों में से एक है।
गाजर : सर्दियों के मौसम में गाजर तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों में से है। गाजर खाने में भी स्वादिष्ट मीठी होती है। जिस कारण इस सीजन में इसकी मांग भी खूब होती है। गाजर सब्जी बनाने के साथ सलाद के रूप में खूब खाई जाती है। इस कारण गाजर की मांग बाजार में बहुत रहती है। इससे किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं। ठंड में इसका उत्पादन करना किसानों के लिए लाभदायक हो सकता है।
पालक : पालक सबसे पौष्टिक सब्जियों में गिनी जाती है। पालक सेहत के लिए भी खूब फायदेमंद माना जाता है। पालक को फाइबर, सोडियम, कैल्शियम, क्लोरीन आदि से भरपूर माना जाता है। ठंड के मौसम में सबसे तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों में से एक है। पालक को भी ठंड के सीजन में लगाया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में पालक का उत्पादन अधिक होता है। किसान पालक का उत्पादन कर बेहतर मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।
मटर : सर्दियों के मौसम में किसान भाई हरी मटर उगा सकते हैं। मटर सर्दियों के सीजन में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों में से एक है। सर्दियों के समय मटर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। जिस कारण बाजा में खूब मांग रहती है। आप भी इसकी खेती करते हैं तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ब्रोकली की खेती कर किसान
ब्रोकली : किसान भाई सर्दियों के मौसम में ब्रोकली की खेती कर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। ब्रोकली की फसल तीन माह में तैयार हो जाती है। ब्रोकली का स्वाद काफी अच्छा होता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। किसान भाई इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।