इतिहास में आज के दिन यानी 28 फरवरी के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

28 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं (Important events of February 28)
- आज के दिन पश्चिम बंगाल में 1835 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ।
- सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने 1819 में सिंगापुर की खोज की।
- मिस्र ने 1922 में ब्रिटेन से दोबारा आजादी प्राप्त की।
- अमेरिका ने 1847 में सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया।
- कोलकाता का हावड़ा पुल (रविन्द्र सेतु) 1943 में शुरू हुआ।
- भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने 1928 में “रमन प्रभाव” का आविष्कार किया। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया। इसी दिन को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
- अमेरिका ने 1975 में नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।
- ब्रिटेन एवं भारत के बीच 1992 में आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- इराकी सुरक्षा बलों के सरेंडर के साथ 1991 में दुनिया बदलने वाली जंग ‘खाड़ी युद्ध’ खत्म हुआ।
- अमेरिका के कोलोराडो में 1995 में देनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू।
- अमेरिका तथा गठबंधन सेना ने 1991 में इराक में युद्ध विराम की घोषणा की।
- ब्रिटेन के एंडी एल्सन एवं कोलीन प्रेसकोट ने 1999 में 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
- मिलियन डालर बेबी को 2005 में चार आस्कर पुरस्कार।
- पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
- नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच 2008 में शांति समझौता हुआ।
- टॉम हूपर की फिल्म “द किंग्स स्पीच” को 2011 में ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ चलचित्र का पुरस्कार दिया गया।
28 फरवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 28 February)
- भारत के प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ केएम करिअप्पा का 1899 में जन्म हुआ।
- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं संपादक पंडित नरेंद्र शर्मा का 1913 जन्म हुआ।
- स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का 1865 में जन्म हुआ।
- भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का 1930 जन्म हुआ।
- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का 1944 जन्म हुआ
28 फरवरी को हुए निधन (Died on 28 February)
- भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का 1963 में निधन।
- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की पत्नी कमला नेहरु का 1936 में स्विटजरलैंड में निधन।
- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता सोहराब मोदी का 1924 में निधन।
- भारतीय सेना के अफसर जनरल सर आर्थर पावर पामर का 1904 में निधन।
- प्रसिद्ध संगीतकार ओपी नैय्यर का 2007 में निधन।
- कांची कामकोटि पीठ के प्रमुख श्री श्री जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य का 2018 निधन।