साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने धमाल मचा दिया था। फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थी। फिल्म का क्रेज आज भी बरकरार है। अब फैंस फिल्म के सीक्वल ‘पुष्पा-2 द रूल का इंतजार कर रहे हैं। ‘पुष्पा-2 की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। जल्द ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर नजर आएगी। कुछ दिन पहले ही फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर ‘पुष्पा-2 का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म से श्रीवल्ली का फर्स्ट लुक सामने आया है। 

फर्स्ट लुक पोस्टर ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

फिल्म ‘पुष्पा’ में श्रीवल्ली का किरदार निभा रहीं रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। इस रोल ने उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया है। आज रश्मिका का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर मेकर्स ने श्रीवल्ली का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसमें देखा जा सकता है कि रश्मिका ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। वह हाथों में चूड़ियां और गले में आभूषण के साथ पारंपरिक पोशाक पहनी हैं। उनके गले में मंगलसूत्र और मांग में सिन्दूर भी नजर आ रहा है। ‘पुष्पा-2 में श्रीवल्ली का ये लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं।

15 अगस्त को होगी रिलीज

इस बीच, फिल्म ‘पुष्पा-2: द रूल” जल्द ही स्क्रीन पर आएगी। यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर जगह रिलीज होगी। ‘पुष्पा-2 के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं है। इसलिए इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights