इतिहास में आज के दिन यानी 11 अप्रैल के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।
11 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं – Important events of April 11
- भारत के ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला आज के दिन 1930 में जनता के लिए खोला गया।
- आज के दिन अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की 1919 में स्थापना की गई।
- आज के दिन इजरायल में तेल अवीव शहर की 1909 में स्थापना।
- अमेरिका की 1945 में आर्मी जर्मनी की एल्बी नदी पर पहुंच गई थी।
- अमेरिका ने 1970 में चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।
- आज के दिन अग्नि 2 मिसाइल का 1999 में परीक्षण किया गया।
- फिलीपींस की सरकार द्वारा 1999 में ‘एक स्कूल गोद लो’ की अनोखी घोषणा की गई।
- स्वीडन में वैज्ञानिकों ने 2008 में आठ हजार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
- थाइलैंड की सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच 2010 में हुई झड़पों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई तथा 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
- पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की 2010 में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
11 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays April 11
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का 1869 में जन्म हुआ।
- भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का 1827 में जन्म हुआ।
- प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म 1887 को हुआ।
- भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रामानाथन कृष्णन का जन्म 1937 को हुआ।
- भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म 1904 को हुआ।
- भारतीय फिल्म अभिनेता नवीन निश्चल का जन्म 1946 को हुआ।
- थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हट्टंगड़ी का 1951 में जन्म हुआ।
- भारतीय मॉडल पूनम पांडे का 1991 में जन्म हुआ।
11 अप्रैल को हुए निधन – Deaths April 11
- प्रसिद्द साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन 1977 को हुआ था।
- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन 2009 को हुआ था।
- वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन 2010 को हुआ था।