इतिहास में आज के दिन यानी 13 अप्रैल के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

13 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं – Important events of April 13

  • सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की।
  • लाल किले (भारत) का 1648 में निर्माण पूरा हुआ।
  • 1796 में भारत से पहला हाथी अमेरिका लाया गया।
  • इटली की जंग में 1796 में नेपोलियन ने ऑस्ट्रिया को हराया।
  • हंगरी को 1849 में गणराज्य बनाया गया।
  • पेरिस में 1919 में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।
  • न्ययॉर्क में 1870 में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
  • भारत में 1939 में अंग्रेजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
  • सन 1952 में स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
  • देश का पहला ध्वजवाहक जहाज “आईएनएस” 1978 में दिल्ली सेवामुक्त हुआ था।
  • तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने 1941 में तटस्थता समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच 1944 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
  • अमेरिका ने 1960 में विश्व के पहले परिवहन उपग्रह ‘ट्रांजिट 1 बी’ का प्रक्षेपण किया।
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने 1984 में शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
  • नई दिल्ली में 1994 में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न।
  • लारा दत्ता 2000 में मिस यूनिवर्स चुनी गई।
  • अमरीका के गोल्फ़खिलाड़ीएल्ड्रिक टाइगर वुड्स 1997 में 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
  • अमेरिका ने 1980 में मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
  • शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
  • विश्वनाथन आनन्द 2005 में चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।

13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays April 13

  • भारत की पहली फिंल्म‘श्रीपुंडलीक’ के निर्माता, फिल्मकार दादासाहबतोरणे का जन्म 1890 को हुआ।
  • त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञ स्वाति तिरुनल का जन्म 1813 को हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म 1940 को हुआ।
  • हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म 1898 को हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म 1925 को हुआ।
13 अप्रैल को हुए निधन – Deaths April 13
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार बाबू गुलाबराय का 1963 को निधन हुआ।
  • फिल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन 1973 को हुआ।

13 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव – Important days and festivities of April 13

  • जलियांवाला बाग हत्याकांड स्मृति दिवस।
  • खालसा पंथ स्थापना दिवस।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights