Chaitra Navratri Day 6 Puja: नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी स्वरूप में माता शेर पर सवार, सिर पर मुकुट सुशोभित है। माता की चार भुजाएं हैं। माना जाता है कि मां के इस स्वरूप की पूजा-अर्चना से विवाह में आ रही परेशानी दूर हो जाती है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने का वरदान प्राप्त होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के रूप की कैसे पूजा करनी चाहिए, क्या है पूजा की विधि, मंत्र और माता को क्या भोग लगाएं… 

पूजा विधि

नवरात्रि के छठे दिन माता के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। माता की पूजा के लिए सुबह नहाने के बाद साफ वस्त्र धारण कर पूजा का संकल्प लेना चाहिए। मां कात्यायनी को पीला रंग प्रिय है इसलिए पूजा के लिए पीले रंग का वस्त्र धारण करना शुभ होता है। पूजा में मां को अक्षत, रोली, कुमकुम, पीले पुष्प और भोग चढ़ाएं। माता की आरती और मंत्रों का जाप करें। 

मां कात्यायनी को लगाएं ये भोग

माना जाता है कि मां कात्यायनी को शहद और पीले रंग का भोग अत्यंत प्रिय है। माता को शहद से तैयार हलवे का भोग लगाना चाहिए। भोग तैयार करने के लिए कड़ाही में गाय का घी गर्म करें और उसमें सूजी भुनें। दूसरे बर्तन में एक कप पानी चढ़ाएं और उसमें कटे हुए काजू, किशमिश और चिरौंजी डालें। पानी के उबलने पर उसमें भुनी हुई सूजी मिला दें और चीनी की जगह शहद डाल दें। हलवा गाढ़ा होने पर आंच बंद कर इलायची पाउडर मिला दें।भोग तैयार।

मां कात्यायनी मंत्र जाप

मां कात्यायनी की पूजा के समय इस मंत्र का जाप करेंया देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights