World Laughter Day 2024: हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही हंसने के कई और फायदे हैं। कहा जाता है कि हंसने से शरीर में खून बढ़ता है। जब व्यक्ति प्रसन्न होता है, तो उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। हंसने से तनाव दूर होता है और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और जीवन शैली में बदलाव के कारण लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।

तनाव की वजह से व्यक्ति के भीतर कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि वर्तमान समय में लोग तनाव को दूर करने के लिए लाफ्टर थेरेपी जैसी तकनीकों की मदद ले रहे हैं। इसलिए लोगों के बीच खुशियां बांटने के लिए हर साल मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day 2024) मनाया जाता है। आइए जानते हैं वर्ल्ड लॉफ्टर डे से जुड़ी कुछ खास बातें…

कब हुई थी विश्व हास्य दिवस मनाने की शुरुआत 

साल 1998 में विश्व हास्य दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। भारतीय डॉक्टर मदन कटारिया ने इसकी शुरुआत की थी। वह वर्ल्डवाइड लाफ्टर योगा मूवमेंट के संस्थापक थे। वह हंसी को लाफ्टर थेरेपी मानते थे। उन्होंने दुनियाभर में लोगों को हंसी के महत्व के बारे में जागरूक करने और  हंसी योग क्लबों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की थी। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में सबसे पहले 10 मई 1998 को विश्व हास्य दिवस मनाया गया था। वर्तमान समय में यह दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। 

क्या है उद्देश्य? 

विश्व हास्य दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों के बीच एकता और सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही लोगों के बीच खुशियां बांटना भी है। हंसने से व्यक्ति तनाव से दूर रहता है और स्वस्थ रहता है। आपने देखा होगा कि लोग इसीलिए पार्क जैसी जगहों पर इकट्ठा होकर जोर-जोर से हंसते हैं। 

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights