बॉलीवुड कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत इस समय चर्चा में बने हैं। दरअसल कपल ने एक लग्जीरियस अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने बीते 24 मई को ही इसे अपने नाम पर रजिस्टर किया है। रजिस्टरेशन के लिए कपल ने 1.75 करोड़ की स्टैम्प ड्यूटी भी भरी है।
करोड़ों में है कीमत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के इस अपार्टमेंट की बात करें तो इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने इसे लगभग 59 करोड़ रुपये में खरीदा है।
मुम्बई में है यह आलीशान अपार्टमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने मुंबई के वर्ली इलाके में ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में यह आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 5,395 वर्ग फीट का है। इसमें तीन पार्किंग स्थान भी हैं।

2018 में भी खरीदा था अपार्टमेंट
शाहिद कपूर ने 2018 में इसी इमारत में 55.60 करोड़ में 8,281 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 2.91 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई थी। यह दूसरी संपत्ति है, जो शाहिद कपूर ने मुंबई के वर्ली में ओबेरॉय रियल्टी के 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में खरीदी है।
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था। उनकी आने वाली फिल्म ‘देवा’ है जो इसी साल दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहिद जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगे।