बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर खुशियां आई हैं। वरुण धवन पिता बन गए हैं। पत्नी नताशा दलाल ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। वरुण-नताशा के माता-पिता बनने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैन्स से लेकर सेलेब्स तक हर को कपल को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात धवन परिवार को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। इस दौरान पोती के जन्म पर दादा डेविड धवन काफी खुश नजर आए। डेविड धवन अपनी गाड़ी में सवार हो कर घर जाने लगे। इस दौरान हॉस्पिटल के बाहर मौजूद पैपराजी से उन्होंने बातचीत कर बेटी होने की पुष्टि की।

इंस्टाग्राम पर दी थी प्रेगनेंसी की जानकारी

वरुण धवन ने कुछ समय पहले नताशा के प्रेगनेंसी की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। वरुण ने एक बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की थी, जिसमें वे पत्नी नताशा के बेबी बंप को किस करते हुए दिख रहे थे। तब से नताशा की प्रेगनेंसी सुर्खियों में बनी हुई थी। अब कपल के पेरेंट्स बनने के बाद चारों ओर से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। नताशा दलाल और वरुण धवन ने साल 2021 में गुपचुप शादी रचाई थी।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights