Mithun Sankranti 2024: भगवान सूर्य ग्रहों के अधिपति यानी राजा माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उनकी पूजा करने से व्यक्ति के जिंदगी में चमत्कारी परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में जब श्री सूर्य नारायण 15 जून, 2024 को वृषभ राशि में अपनी यात्रा समाप्त कर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, तो इसका शुभ असर किन राशियों पर पड़ने वाला है उसके बारे में जानते हैं, तो आइए नजर डालते हैं कि इस मिथुन संक्रांति (Mithun Sankranti 2024) पर किन राशि के जातकों को फायदा मिलने वाला है।


मिथुन राशि के जातक
मिथुन संक्रांति मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ फल लेकर आ रही है। यह समय इन राशि के जातकों के लिए सौभाग्यशाली होगा। इनके सभी बिगड़े काम बनेंगे, जिस कार्य के लिए ये लंबे समय से परेशान थे इनके वे सभी कार्य बनेंगे। साथ ही सम्मान में वृद्धि होगी।


कुंभ राशि के जातक
सूर्य देव के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुंभ राशि वालों को भी फायदा मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। साथ ही जीवन में खुशियां आएंगी। इसके अलावा पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप उनकी विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो उनकी विधि अनुसार पूजा करें।


मीन राशि के जातक
मिथुन संक्रांति मीन राशि के जातकों के लिए भी बेहद कल्याणकारी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें भूमि, वाहन और कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही इन लोगों को अपार यश प्राप्त होगा। साथ ही पुराने बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को भोजन खिलाएं।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights