Virat Kohli Brand value: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जलवा आप सबने क्रिकेट के मैदान पर तो देखा है, लेकिन क्रिकेट के बाहर भी वह उनका जलवा रहता है। उनके फैंस भारत समेत पूरी दुनिया में हैं। विराट सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वह न सिर्फ देश के सबसे टॉप क्रिकेटरों में शुमार हैं, बल्कि देश के मोस्ट वैल्यूबल सेलीब्रेटी की फेहरिस्त में भी टॉप पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सेलीब्रेटियों को पीछे छोड़ दिया है।

ब्रांड वैल्यू में टॉप पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग कोहली की साल 2023 में ब्रांड वैल्यू 227.9 मिलियन डॉलर (लगभग 1900 करोड़ रुपये) रही। कंसल्टेंसी फर्म क्रॉल की सिलेब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023 के मुताबिक विराट कोहली ने रणवीर सिंह को पछाड़ते हुए टॉप पर जगह बना ली है। दो साल पहले साल 2022 में विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 17.69 करोड़ डॉलर थी, जो अब 29 प्रतिशत बढ़कर 227.9 मिलियन डॉलर हो गई है। हालांकि, विराट अपने पिछले रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। उनकी ब्रांड वैल्यू सबसे अधिक साल 2020 में थी, जो 237.7 मिलियन डॉलर थी।

रणवीर सिंह दूसरे नंबर पर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह दूसरे नंबर पर काबिज हैं। रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू साल 2023 में 203.1 मिलियन डॉलर (लगभग 1693 करोड़ रुपये) रही। इसके अलावा शाहरुख खान तीसरे नंबर पर है। शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू 120.7 मिलियन डॉलर (लगभग 1001 करोड़ रुपये) है।

अक्षय कुमार 2023 में 111.7 मिलियन डॉलर के चौथे स्थान पर आ गए हैं। आलिया भट्ट 101.1 मिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के साथ चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं। इसी तरह दीपिका पादुकोण पांचवें स्थान से छठे स्थान पर आ गई हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 96 मिलियन डॉलर रही। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी 95.8 मिलियन डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ लिस्ट में एक पायदान ऊपर चढ़े हैं। वहीं, दिग्गज सचिन तेंदुलकर 91.3 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ आठवें स्थान पर बने हुए हैं। सलमान खान भी एक स्थान ऊपर चढ़कर 2023 में दसवें सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए। उनकी ब्रांड वैल्यू 81.7 मिलियन अमरीकी डॉलर रही।

टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे कोहली

कोहली मौजूदा समय में टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में विराट का बल्ला अभी खामोश रहा है, लेकिन सुपर 8 के दौरान होने वाले मुकाबलो में विराट कोहली के बल्ले से बड़े रनों की उम्मीद होगी।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights