Singh Sankranti 2024: सावन का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध देव सिंह राशि में विराजमान हैं। इसके साथ ही शुक्र देव भी सिंह राशि में गोचर (31 जुलाई) करने वाले हैं। वहीं, सूर्य देव भी सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस दिन सूर्य संक्रांति मनाई जाएगी। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही जातक शारीरिक एवं मानसिक रूप से सेहतमंद रहता है। आइए, सिंह संक्रांति की तिथि, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं-

सूर्य राशि परिवर्तन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आत्मा के कारक सूर्य देव रक्षाबंधन से तीन दिन पूर्व राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 15 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 16 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 16 अगस्त को संध्याकाल 07 बजकर 53 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 30 अगस्त को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और 13 सितंबर को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 16 सितंबर की शाम 07 बजकर 52 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।

शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार सिंह संक्रांति तिथि पर पुण्य काल दोपहर 12  बजकर 31 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 58 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्य काल शाम 04 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक है।  साधक पुण्य काल के दौरान गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-दान कर पूजा-पाठ एवं दान-पुण्य कर सकते हैं। वहीं,  महा पुण्य काल के समय दान-पुण्य कर सकते हैं। सिंह संक्रांति के दिन महा पुण्य काल 02 घंटे 09 मिनट का है।

शुभ योग  

सिंह संक्रांति पर प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान शिव कैलाश पर विराजमान रहेंगे। वहीं, प्रातः काल 09 बजकर 39 मिनट तक भद्रावास योग का भी संयोग बन रहा है। इस दौरान भद्रा स्वर्ग में रहेंगी।   

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights