World’s Riskiest Cities 2024: कहीं भी घूमने जाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी होता है कि आप जहां जा रहे हैं, वहां आपकी सुरक्षा के लिए क्या सुविधाएं हैं। वहां के रहन-सहन का माहौल, क्राइम रेट कितना है, जैसी सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में जान लेने में ही भलाई है। ऐसे में फोर्ब्स एडवाइजर ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पर्यटन के लिए दुनिया के सबसे असुरक्षित शहरों के बारे में बताया गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दुनिया के सबसे असुरक्षित शहर (Unsafe Cities) हैं, तो वहीं, सबसे नीचे दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर हैं। इस लिस्ट की मदद से आप अपना अगला ट्रिप प्लान करने से पहले यह जान सकते हैं कि किन जगहों पर आपको जाने से बचना चाहिए।
दुनिया के 10 सबसे असुरक्षित शहर
काराकास, वेनेजुएला
काराकास को दुनिया का सबसे खतनाक शहर बताया गया है। क्राइम रेट, प्राकृतिक आपदा और सुरक्षा के मापदंडों पर इस शहर को 100 में से 100 अंक दिए गए हैं। यानी यहां हिंसा, लूटपाट जैसी वारदातें होती रहती हैं।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
कराची, पाकिस्तान
हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का शहर कराची इस दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर है। इस शहर में भी क्राइम रेट काफी बढ़ा हुआ है, जो पर्यटकों के लिए खतरनाक है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यांगून, म्यांमार
यांगून को पर्यटकों के लिए तीसरा सबसे खतरनाक शहर माना गया है। इस शहर में डिजीटल सुरक्षा की हालत काफी खराब है और क्राइम रेट भी काफी बढ़ा हुआ है।

(Picture Courtesy: Instagram)
लागोस, नाइजेरिया
लागोस दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक शहर है। गरीबी की वजह से इस शहर में लूटपाट जैसी घटनाएं आम हैं।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
मनीला, फिलीपींस
मनीला पांचवा सबसे खतनाक शहर है। यहां भी चोरी और मारपीट की खूब वारदातें होती हैं और सुरक्षा के इंतजामात भी काफी कच्चे हैं।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
ढाका, बांग्लादेश
पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया का छठा सबसे खतरनाक शहर है। यहां भी गरीबी की वजह से क्राइम रेट काफी बढ़ा हुआ है। साथ ही, रहन-सहन का स्तर भी काफी खराब है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
बोगोटा, कोलंबिया
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा दुनिया का सातवां सबसे खतनाक शहर है। इस शहर में भी क्राइम रेट काफी ज्यादा है।

(Picture Courtesy: Instagram)
कायरो, मिस्त्र
मिस्त्र की राजधानी कायरो इस लिस्ट में आठवें स्थान पर है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा प्रबंध दोनों ही काफी कमजोर हैं।

(Picture Courtesy: Instagram)
मैक्सिको सिटी, मैक्सिको
मैक्सिको सिटी भी पर्यटन के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। इस लिस्ट में इसे नौवां स्थान दिया गया है।

(Picture Courtesy: Instagram)
क्विटो, इक्वाडोर
क्विटो इक्वाडोर की राजधानी है, जो दक्षिण अमेरिका में स्थित है। इस शहर को खतरनाक शहरों की सूची में दसवां स्थान दिया गया है।

(Picture Courtesy: Instagram)