पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया है। भारत को शूटिंग से दूसरा मेडल मिला है। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत की स्टार शूटर मनू भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीत लिया है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। इस तरह भारत की पेरिस ओलंपिक में पदकों की संख्या 2 हो गई है।

दो ओलंपिक पदक जीतने वाली चौथी एथलीट

इस मुकाबले में पदक जीतने के साथ ही स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली भारतीय तो बनी ही हैं। साथ ही वह उन चुनिंदा भारतीय एथलीटों में शामिल हो गई हैं जिनके नाम एक से अधिक ओलंपिक पदक दर्ज हैं। मनु एक से अधिक ओलंपिक पदक जीतने वाली चौथी भारतीय एथलीट बनी हैं। मनु से पहले स्टार पहलवान सुशील कुमार (कुश्ती) और स्टार शटलर पीवी सिंधू (बैडमिंटन) शामिल हैं। सुशील कुमार ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य पदक और लंदन ओलंपिक 2012 में रजत पदक जीता था। इसी प्रकार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता था। इनके अलावा नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो ओलंपिक पदक जीते हैं। इंग्लैंड के रहने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 में 200 मीटर और 200 मीटर हर्डल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीते थे। सुशील ने लंदन 2012 में रजत पदक जीतने से पहले बीजिंग 2008 खेलों में कांस्य पदक जीता था। ऐसा करते ही वह स्वतंत्रता के बाद दो अलग-अलग ओलंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाले भारत के पहले व्यक्तिगत एथलीट बन गए थे। बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता।

हालांकि मनु ने एक ही ओलंपिक में यह कारनामा कर दिया है। मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। मनु से पहले हालांकि नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 के खेलों के दौरान एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे, लेकिन तब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था और नॉर्मन मूलत: ब्रिटिश थे। इस तरह मनु ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनीं हैं।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights