National Sports Day 2024: हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस विशेष दिन का उद्देश्य खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है। खेल मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत ने कई खेल महारथियों को जन्म दिया है। जैसे स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, पीटी उषा, मेजर ध्यानचंद जिन्हें ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां राष्ट्रीय खेल दिवस के इतिहास, थीम और महत्व के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

राष्ट्रीय खेल दिवस का इतिहास

देश में पहला राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त, 2012 को मनाया गया। खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म इसी दिन हुआ था। ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। उन्होंने अपने 22 साल के करियर में 400 से ज्यादा गोल किए। वे 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। इस महान खिलाड़ी को याद करने के मकसद से भारत सरकार ने 2012 से इनकी जन्मतिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को उनके अद्वितीय हॉकी कौशल और खेल के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 की थीम

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 की थीम ‘खेल को बढ़ावा देने और शांतिपूर्ण और समावेशी समाज के लिए’ है। यह थीम व्यक्तियों को एकजुट करने और सामाजिक बंधनों को मजबूत करने के साधन के रूप में खेल के महत्व पर प्रकाश डालती है।

क्या है इस दिन का महत्व?

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद को उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। इस दिन खेलों के महत्व को बढ़ावा दिया जाता है। लोगों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दिन देश के खिलाड़ियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इस दिन देश भर में विभिन्न टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। कई कॉलेज, स्कूल और ऑफिस में इस दिन के महत्व को ध्यान में रखते हुए सेमिनार और खेल आयोजित करते हैं।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights