इतिहास में आज के दिन यानी 04 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 4

  • पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने 1493 में अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
  • पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी 1715 में बनाई गई।
  • अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना 1780 में हुई।
  • नीदरलैंड और ब्रिटेन ने 1818 में गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
  • अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को 1846 में खत्म किया गया।
  • भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से 1854 में जारी हुआ।
  • ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन 1878 में किया था।
  • लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण 1896 में प्रकाशित हुआ।
  • फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से 1897 में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
  • अमेरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना 1927 में की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
  • अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति 1931 में बने।
  • जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण 1945 में किया।
  • पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स 1959 को आयोजित हुआ।
  • ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि 1975 को प्रदान की गई।
  • श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री 1979 में बनीं।
  • कोल माइंस डे की घोषणा 1980 में हुई।
  • जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने 1980 में चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
  • चीन ने 1983 को परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध 1987 मे हुआ।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण 1989 में हुआ।
  • काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर 1994 को हस्ताक्षर हुये।
  • भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) 1999 में शुरू हुई।
  • मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 2003 में 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक 2007 में सम्पन्न हुई।

4 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 4 May

  • प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म 1767 में हुआ।
  • कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का जन्म 1902 में हुआ।
  • भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म 1905 में हुआ।
  • “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म 1922 में हुआ।
4 मई को हुए निधन – Died on 4 May
  • मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन 1799 में हुआ।
  • भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन 1957 में हुआ।
  • मार्शल टीटो का निधन यूगोस्लाविया में 1980 को हुआ।
  • विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन 2008 में हुआ।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

One thought on “04 मई का इतिहास – 04 May Historical Events”
  1. […] Masik Shivratri 2024: हर माह की कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। यह तिथि शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है। कई साधक इस दिन शिव जी के निमित्त व्रत भी करते हैं। ऐसे में आप भोलेशकंर की विशेष कृपा के लिए मासिक शिवरात्रि पर शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। इससे आपको भोलेनाथ की कृपा से जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights