इतिहास में आज के दिन यानि 27 जुलाई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of July 27

  • रूस और तुर्की ने 1713 में शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना 1789 में हुई थी।
  • दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना 1836 में हुई।
  • अमेरिकी शहर कैंटन में 1862 को हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
  • फिलिप प्राट ने 1888 में पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा 1889 में ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
  • बाल गंगाधर तिलक 1897 में पहली बार गिरफ्तार किये गये।
  • प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने 1921 में इंसुलिन के खोज की घोषणा की।
  • ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन 1922 में हुआ।
  • चीन के यांग जी और होआंग नदी में 1935 को आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
  • कार्टून चरित्र बग्स बनी 1940 में पहली बार चलचित्र ए वाइल्ड हेयर में पर्दे पर आया।
  • अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी 1962 को जेल में बंद।
  • चीन के तंगशान में 1976 को हुए विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए।
  • प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा 1982 में हुई।
  • आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने 1987 में टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
  • निशानेबाज जसपाल राणा ने 1994 में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • उक्रेन में 2002 को एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
  • अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का 27 जुलाई को निधन हो गया। वे 100 साल के थे। वे कुछ दिन से निमोनिया से पीड़ित थे।
  • रूसी प्रक्षेपण यान नेपर 2006 को ज़मीन पर गिरा।
  • ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने 2007 में लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
  • सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को 2008 में नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 27 July

  • आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का 1913 में जन्म हुआ था।
  • भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का 1940 में जन्म हुआ था।
  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का 1969 में जन्म हुआ था।

27 जुलाई को हुए निधन – Died on 27 July

  • भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान राजेन्द्रलाल मित्रा का निधन 1891 में हुआ।
  • नौवीं लोकसभा के सदस्य कल्याण सिंह कालवी का निधन 1933 में हुआ।
  • डा.भीमराव अम्बेडकर की पत्नि माता रमाबाई का निधन 1935 में हुआ।
  • हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का निधन 1944 में हुआ।
  • आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का निधन 1970 में हुआ।
  • एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का निधन 1987 में हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता फिल्म शोले के गब्बर अमजद ख़ान का निधन 1992में हुआ था।
  • माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति आई. के. कुमारन का निधन 1999 में हुआ।
  • अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन 2003 में हुआ था।
  • जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का निधन 2006 में हुआ था।
  • पूर्व राष्ट्रपति, मिसाईलमैन डॉ. अब्दुल कलाम का निधन 2015 में हुआ था।
  • भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन 2016 में हुआ था।

27 जुलाई के महत्वपूर्ण दिवस – Important Days of 27 July

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights