वर्ल्ड कप 2023 के सफर में ऑस्ट्रेलिया टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं। मार्श व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि मार्श कब तक वापस लौटेंगे, इसे लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी जानकारी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर जानकारी दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा है कि ऑलराउंडर मिशेल मार्श व्यक्तिगत कारणों से कल देर रात आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से स्वदेश लौट आए हैं। टीम में उनकी वापसी की समय-सीमा की पुष्टि की जानी है। बयान में मिचेल मार्श के वापस लौटने की कोई जानकारी नहीं दी है।
मैक्सवेल पहले से चोटिल
मार्श के बाहर होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्लेन मैक्सवेल के रूप में एक बड़ा झटका लग चुका है। मैक्सवेल गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। वो भी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।
दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा
ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया मार्श और मैक्सवेल दोनों अहम खिलाड़ी हैं। दोनों का प्रदर्शन इस विश्व कप में अच्छा रहा है। मार्श ने विश्व कप में अब तक 37 से ऊपर की औसत से कुल 225 रन बनाए हैं और दो विकेट अपने नाम किए हैं।
आखिरी दो लीग मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश से
अब मार्श की जगह एलेक्स कैरी, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए मैक्सवेल और मार्श की जगह लेने की दौड़ में होंगे। ऑस्ट्रेलिया को अपने आखिरी दो लीग मैच 4 नवंबर को इंग्लैंड और 11 नवंबर को बांग्लादेश से खेलने हैं।
आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।