इतिहास में आज के दिन यानी 04 नवम्बर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

4 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 4

  • अल्मीडा के बाद 1509 में अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।
  • फ्रेडरिक पंचम 1619 में यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
  • दिल्ली में 1822 में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1822 में मैरी टोड के साथ शादी की.
  • जेम्स बुकानन 1856 में अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।
  • अमेरिका के बोस्टन में 1875 में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।
  • अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच 1911 में समझौते पर हस्ताक्षर।
  • वायोमिंग की नेली टेलो रॉस 1924 में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रथम महिला गवर्नर चुनी गई।
  • कश्मीर के बडगांव के मेजर सोमनाथ शर्मा को 1947 में पहला परमवीर चक्र मिला। हालांकि उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।
  • दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना 1954 में की गई।
  • ओ बी अग्रवाल 1984 में एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
  • 1995 में इसराइल के प्रधानमंत्री की हत्या हो गई.
  • सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने 1997 में विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव 2000 में भारत के विरोध के बावजूद पारित।
  • चीन ने 2002 में आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने 2003 में रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।
  • बराक ओबामा 2008 में अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
  • पाकिस्तान के लाहौर में 2015 में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।

4 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 4 November

  • मुग़ल शासक औरंगज़ेब का जन्म 1618 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी वासुदेव बलवन्त फड़के का जन्म 1845 में हुआ।
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी भाई परमानन्द का जन्म 1876 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल का जन्म 1889 में हुआ।
  • साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी सुदर्शन सिंह चक्र का जन्म 1911 में हुआ।
  • लेखक और फ़िल्मकर्मी ऋत्विक घटक का जन्म 1925 में हुआ।
  • शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) शकुन्तला देवी का जन्म 1929 में हुआ।
  • प्रसिद्ध संगीतकार शंकर जयकिशन का जन्म 1932 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा की एक उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार विजया मेहता का जन्म 1934 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के 28वें प्रधानमंत्री टोनी एबॉट का जन्म 1957 में हुआ।
  • फ़िल्म अभिनेत्री तब्बू का जन्म 1971 में हुआ।
4 नवंबर को हुए निधन – Died on 4 November
  • प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का 1970 में निधन।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights