इतिहास में आज के दिन यानी 09 नवम्बर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

9 नवम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं – Important events of November 9

  • दिल्ली जल आपूर्ति योजना की औपचारिक शुरुआत 1822 में हुई।
  • स्पेन की सेना ने 1580 में आयरलैंड पर हमला किया।
  • ब्रिटेन, फ़्रांस और स्पेन ने 1729 में सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
  • रूसी सेनाओं ने 1794 में पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का 1822 में आज ही के दिन मैरीटोड के साथ विवाह हुआ।
  • गोटलिएबदेमलेर ने 1885 में दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
  • स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज का जन्म 1889 में हुआ।
  • जापानी सेना ने 1937 में चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
  • भारत सरकार ने 1947 में सैन्य कार्रवाई द्वारा जूनागढ़ मुक्त कराया।
  • कश्मीर के बडगांव के मेजर सोमनाथ शर्मा को 1947 में पहला परमवीर चक्र मिला। हालांकि उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।
  • कोस्टारिका में 1949 में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को 1950 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया.
  • कंबोडिया को 1953 में फ्रांस से आजादी मिली।
  • दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना 1954 में की गई।
  • अमेरिका ने 1962 में नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
  • ओ. बी. अग्रवाल 1984 में अमेच्योर स्नूकर में विश्व चैंपियन बने।
  • सन 1989 में आज ही के दिन बर्लिन की दीवार ढहायी गई थी। बर्लिन की दीवार ने करीब तीन दशकों तक न सिर्फ जर्मनों को बल्कि पूरी दुनिया को बांट कर रखा।
  • ब्रिटेन में 1989 में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
  • इजराइल के प्रधानमंत्री यितझाक राबिन की 1995 में एक शांति रैली के दौरान हत्या।
  • सन 2000 में उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
  • भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित किया।

9 नवम्बर को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 November

  • जाने माने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद लक्ष्मी मल्ल सिंघवी का जन्म 1931 में हुआ।
  • फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी का जन्म 1980 में हुआ।
  • ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म 1483 में हुआ।
  • प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इन्द्रविद्यावाचस्पति का जन्म 1889 में हुआ
  • भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का जन्म 1904 में हुआ।
  • अमेरिकी अभिनेत्री डोरोथीडैंड्रिज का जन्म 1922 में हुआ।
  • ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुदामा पांडेय का जन्म 1936 में हुआ।
9 नवम्बर को हुए निधन – Died on 9 November
  • भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे का 1962 में निधन।
  • संस्कृत भाषा के प्रकांड पंडित गंगानाथ झा का 1941 में निधन।
  • स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का 1980 में निधन।
  • भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का 2005 में निधन।
  • प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का 1970 में निधन।
  • भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेलपुरस्कार’ से सम्मानित हरगोविन्द खुराना का 2011 में निधन।
  • राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का 2013 में निधन हो गया।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights