इतिहास में आज के दिन यानी 24 नवम्बर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

24 नवम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं – Important events of November 24

  • नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का 1871 में गठन।
  • चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का 1859 में प्रकाशन।
  • इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर 1759 में ज्वालामुखी विस्फोट।
  • प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को 1926 में पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की 1963 में हत्या की गई।
  • कांगो की राजधानी किंसासा में 1966 में पहला टीवी स्टेशन खुला।
  • तमिलनाडु विधानसभा में 1986 में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
  • दल बदल कानून के तहत 1988 में पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
  • चीन का घरेलू विमान 1992 में दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
  • एमाइल लाहौद ने 1998 में लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने 1999 में रजत पदक जीता।
  • नेपाल में 2001 में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
  • पाकिस्तान और चीन ने 2006 में एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
  • मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2008 में एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।

24 नवम्बर को जन्मे व्यक्ति – Born on 24 November

  • भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का जन्म 1881 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का जन्म 1899 में हुआ।
  • भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल मोहम्मद शफी कुरैशी का जन्म 1929 में हुआ।
  • डिप्‍टीकमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानीकवासाजीजमाशेदजीपेटिगरा का जन्म 1877 में हुआ।
  • असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री सैयदाअनवरातैमूर का जन्म 1936 में हुआ।
  • इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर इयानबॉथम का जन्म 1955 में हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म 1944 में हुआ।
24 नवम्बर को हुए निधन – Died on 24 November
  • हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन उमा देवी खत्री का निधन 2003 में हुआ।
  • सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का निधन 1675 में हुआ।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights