इतिहास में आज के दिन यानी 16 जनवरी के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं (Important events of January 16)
- कलकत्ता में 1769 को पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
- फिलिप द्वितीय 1556 में स्पेन के सम्राट बने।
- 1943 में इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।
- ब्रिटिश संसद ने 1581 में रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।
- पेरिस में ‘लीग ऑफ़ नेशंस’ ने 1920 में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
- विंसेंट ऑरियल 1947 में फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
- 1955 में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का पुणे में औपचारिक रूप से उद्घाटन।
- अमेरिका का इराक के खिलाफ ‘पहला खाड़ी युद्ध’ 1991 में शुरू।
- सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच 1969 में पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
- सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की 1989 में घोषणा की।
- ब्रिटेन एवं भारत के बीच 1992 में प्रत्यर्पण संधि।
- चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को सन 2000 में ‘साकार बुद्ध’ के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
- क्रिकेट में उत्तर प्रदेश को 2009 में हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती।
- 2003 में दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर भारतीय मूल की कल्पना चावला रवाना।
16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 16 January)
- प्रसिद्ध संगीतकार ओ.पी. नैय्यर का 1926 में जन्म हुआ।
- अभिनेता कबीर बेदी का 1946 में जन्म हुआ।
- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा टीवी कलाकार कामिनी कौशल का 1927 में जन्म हुआ।
- सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का 1630 में जन्म हुआ।
16 जनवरी को हुए निधन (Died on 16 January)
- सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की 1938 में निधन हुआ।
- प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी की 1962 में निधन हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक, राष्ट्रवादी महादेव गोविन्द रानाडे की 1901 में निधन हुआ।
- भारतीय संस्कृति के प्रचारक, शिक्षाविद और प्रसिद्ध लेखक टी. एल. वासवानी की 1966 में निधन हुआ।
- मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर) की 1989 में निधन हुआ।