इतिहास में आज के दिन यानी 13 फरवरी के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

13 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं (Important events of 13 Febuary)
- साल 1931 में नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया।
- स्पेन ने पुर्तगाल को 1688 में एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
- इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को 1633 में रोम पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
- फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का 1575 में रेम्स में राज्याभिषेक।
- विलियम और मैरी 1689 में इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
- अमेरिका में 1795 में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
- अमेरिका में 1920 में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1948 में आज ही के दिन आमरण अनशन शुरू किया।
- सन 1959 में बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
- सोवियत संघ ने 1966 में पूर्वी कजिखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
- सोवियत संघ ने 1945 में जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
- तुर्की ने 1975 में साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की।
- अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने 1990 में जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
- सन 2003 में यश चोपड़ा को दादासाहब फालके पुरस्कार मिला।
- भारतीय टीम ने 2004 में क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- इराक में 2005 में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
- उत्तर कोरिया 2007 में परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत।
- अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह ‘इरोस’ पर 2001 में पहला मानव रहित यान उतरा।
- यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने 13 फरवरी, 2012 को यूरोपीय वेगा रॉकेट का पहला लॉन्च यूरोप के स्पेसपोर्ट से करवाया था।
13 फरवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 13 Febuary)
- भारत कोकिला कहे जाने वाली तथा स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का 1879 में जन्म हुआ।
- भारत के ऊंची कूद के खिलाड़ी वरुण भाटी का 1995 में जन्म हुआ।
- भारतीय अभिनेता ओडूविल उन्नीकृष्णनन का 1944 में जन्म हुआ।
- प्रसिद्ध शायर फैज अहमद फैज का 1911 में जन्म हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक गोपाल प्रसाद व्यास का 1915 में जन्म हुआ।
- भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का 1949 में जन्म हुआ।
- समकालीन कवयित्री रश्मि प्रभा का 1958 में जन्म हुआ।
- भारतीय अभिनेता विनोद मेहरा का 1945 में जन्म हुआ।
13 फरवरी को हुए निधन (Died on 13 Febuary)
- प्रसिद्ध क्रांतिकारी बुधु भगत का 1832 में निधन।
- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर खां का 1974 में निधन।
- भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का 1976 में निधन।
- हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का 2008 में निधन।
- दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का 2015 में निधन।
13 फरवरी को महत्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव (Important Days and festival on 13 February)
- किस डे