भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के घर किलकारी गूंजी है। पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है। अब वामिका को छोटा भाई भी मिल गया है।

कपल ने दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए दी। विराट कोहली ने एक्स पोस्ट में बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम ‘अकाय’ रखा गया है। 

विराट कोहली ने इस पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।” 

यह जानकारी सामने आने के बाद बधाईयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत से लेकर फिल्म जगत के तमाम स्टार कमेंट्स कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

2017 में बंधे थे शादी के बंधन में

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों 2021 में एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता बने। बेटी के जन्म के बाद दोनों ने उसका नाम ‘वामिका’ रखा था। अब अनुष्का और विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है।  

विराट ने टेस्ट सीरीज से ली है छुट्टी

विराट कोहली फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। कोहली ने निजी कारणों के चलते इस सीरीज से छुट्टी ले रखी है। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। 

स्टार बल्लेबाज कोहली ने भारत के लिए 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 8848, 13848 और 4037 रन बनाए हैं। 

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights