क्या आप जानते हैं भारत का सबसे लंबा हाईवे कौन सा है, अगर नहीं तो हम आज इस खबर में आपको देश के सबसे लंबे हाइवे के बारे में बताने वीले हैं। नेशनल हाइवे, राजमार्ग, हाईवे देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हाइवे देश के लगभग हर छोटे बड़े शहर को आपस में जोड़ता है। वैसे तो देशभर में हाइवे का जाल सा बिछा हुआ, पर आज हम आपको देश के सबसे लंबे या यू कह लें सबसे बड़े हाईवे के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मार्गों को पर वाहन बिल्कुल तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। यह मार्ग शहर, राज्य, देश के लिए जरूरी होते हैं, जिनसे गांव, शहर, राजधानी के बीच की कनेक्टविटी सरल हो जाती है।
देश का सबसे लंबा हाइवे
देश का सबेस लंबा हाइवे नेशनल हाईवे संख्या 44 (NH-44) है। यह देश के 11 राज्यों से होकर गुजरता है। उत्तर भारत से दक्षिण भारत को कवर करता है। इस हाईवे को पहले NH-7 के रूप में जाना जाता था।
कितनी है हाईवे की लंबाई
इस हाईवे की कुल लंबाई 3,745 किलोमीटर है। श्रीनगर से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाता है। इस बीच यह हाईवे 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरता है। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलांगना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।
इस बीच यह प्रमुख शहरों श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, करनाल, सोनीपत, दिल्ली,आगरा, ग्वालियर, झांसी, नागपुर, हैदराबाद, बंगलुरू, धर्मपुरी, सेलम, करूर, मदुरई, तिरूनेलवेली और कन्याकुमारी से गुजरता है।
सात हाईवे को मिलाकर बना है NH-44
विभिन्न राज्यों से गुजरने के कारण यह हाईवे अलग-अलग हाईवे से मिलता है। ऐसे में यह हाईवे भारत के सात प्रमुख हाईवे से मिलकर बना है, जो कि NH 1A, NH 1, NH 2, NH 3, NH 75, NH 26 और NH 7 है। देश का सबसे लंबा यह हाईवे विभिन्न प्रकार के सुंदर दृश्यों, पहाड़ों, नदियों, झील, झरने और सुंदर घाटियों से होकर गुजर रहा है।
ग्लोबल रैंकिंग
NH44 भारत का सबसे लंबा हाईवे है लेकिन यह विश्व स्तर पर सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों में 22वें स्थान पर है। यह भारत के सड़क नेटवर्क के विशाल पैमाने को दिखाता करता है।
आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।