इतिहास में आज के दिन यानी 20 अप्रैल के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

20 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 20 April

  • भारत ने 1971 में अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।
  • अमेरिकी मीडिया ने 2012 में भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है। 
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने 2011 में तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
  • सन 1940 में आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था।
  • न्यूयॉर्क ने 1777 में एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
  • कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच 1953 में बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।
  • एयर इंडिया के बेड़े में 1960 में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
  • अपोलो-16 अभियान 1972 में छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।
  • कनाडा का “एएमआईके ए-2” 1973 में पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
  • दुनिया का सबसे बड़ा मेला 1992 में एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
  • सोवियत वायुसेना ने 1978 में दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिराया।
  • 1997 में इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
  • जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल को 1999 में अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित।
  • भारत ने 2006 में अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
  • महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने 2008 में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद 2008 में पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।

20 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 20 April

  • भारतीय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म 1972 में हुआ।
  • अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म 1592 में हुआ।
  • उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म 1914 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का जन्म 1920 में हुआ।
  • उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक का 1878 में जन्म।
  • मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का जन्म 1965 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म 1950 में हुआ।
20 अप्रैल को हुए निधन – Died on 20 April
  • प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का 1911 में निधन।
  • आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का 1912 में निधन।
  • भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा का 1947 में निधन।
  • भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का 1960 में निधन।
  • भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूंनी का 1970 में निधन।
20 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस – Important Days of 20 April
  • होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता डॉ. हैनीमेन जन्‍म दिवस

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights