इतिहास में आज के दिन यानी 25 अप्रैल के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

25 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 25 April

  • दक्षिण अफ्रीका में 1905 को श्वेतों को मताधिकार मिला। 
  • दिल्ली (भारत) में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की 1982 में शुरुआत हुई।
  • तत्कालीन सोवियत रूस ने 1975 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • जापान की राजधानी टोक्यो में 1867 में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
  • बेल लैब्स ने 1954 में न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
  • सोडियम परमाणु रिएक्टर 1957 में पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
  • पॉल वाेन हिंडनबर्ग 1925 को जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
  • जापान के सुरूगा में 1981 में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
  • जर्मन पत्रिका ‘स्टर्न’ ने 1983 में हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी थी।
  • जापान में 2005 में हुईं एक रेल दुर्घटना में तक़रीबन 100 लोगों की जान गई।
  • विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर 2007 में पनामा (बहरीन) में खुला।
  • दक्षिण अमेरिकी राज्य मिसीसिपी में 2010 में आए तूफान के कारण तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।
  • भारतीय नौसेना ने 2010 में पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।
  • ब्रिटेन ने 2013 में सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षाेंं के अंतराल के बाद पुन: खोला।

25 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 25 April

  • साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का 1904 में जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी आई.एम. विजयन का 1969 में जन्म हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का 1977 में जन्म हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का 1900 में जन्म हुआ।
25 अप्रैल को हुए निधन – Died on 25 April
  • भारतीय संत स्वामी रंगनाथनंदा का 2005 में निधन।
  • भारतीय हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का 2000 में निधन।
25 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस – Important Days of 25 April
  • विश्व मलेरिया दिवस 

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights