09 मई को देश विदेश के इतिहास में बहुत सी घटनाएँ घटी हैं आज हम इस लेख में उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।
9 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 9
·        विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच 1386 में विंडसोर समझौता हुआ।
·        महाराणा प्रताप और अकबर के बीच 1576 में हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
·        ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने 1588 में पेरिस पर कब्जा किया।
·        विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद 1653 में हुआ।
·        अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने 1689 में फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
·        जाट राजा सूरजमल ने 1753 में दिल्ली में लूटमार की।
·        अमेरिका और ब्रिटेन के बीच 1812 में युद्ध शुरू हुआ।
·        वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता 1815 में छीनी गई।
·        बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार 1874 में शुरू हुयी।
·        डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ 1946 में पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
·        विश्व बैंक ने 1947 में अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
·        पश्चिमी जर्मनी 1955 में नेटो का हिस्सा बन गया था।
·        बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका 1960 में पहला देश बना।
·        पहली विद्युत टंकण मशीन 1975 में बनायी गयी।
·        अमरीका और सोवियत संघ के बीच 1979 में हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
·        दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के 1993 में नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगोंं की मौत।
·        सन 2002 में हुए कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
·        गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस 2003 में पेश किया।
·        यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को 2006 में मंजूरी मिली।
·        अमेरिका ने पाकिस्तान को 2008 में 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया
·        नासा ने 2009 में चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
·        अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2012 में समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।
9 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 May
·        उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म 1540 में हुआ।
·        प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का जन्म 1836 में हुआ।
·        स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 1866 में हुआ।
·        प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म 1935 में हुआ।
9 मई को हुए निधन – Died on 9 May
·        राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन 1959 में हुआ।
·        माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन 1986 में हुआ।
·        हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन 1995 में हुआ।
·        प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन 1998 में हुआ।
·        चेचेन्या में 2004 को एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ।
 

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights