Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र मुख्य रूप से देवी गायत्री को समर्पित माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मां गायत्री की कृपा से व्यक्ति को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप देवी गायत्री की कृपा प्राप्ति के लिए रोजाना भी गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। कई मंत्रों का जाप रात्रि में करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या गायत्री मंत्र का जाप रात में किया जा सकता है।
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
मिलेंगे ये लाभ
यदि किसी व्यक्ति को नींद में समस्या बनी हुई है, तो ऐसे में रोजाना सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वहीं नींद अच्छी आने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। रात में गायत्री मंत्र का जाप से वातावरण में मौजूद नकारात्मकता भी समाप्त होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है।
ऐसे में इस मंत्र के जाप से बुरे सपने या फिर बार-बार नींद खुलने की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं रोजाना रात में गायत्री मंत्र का जाप करके सोने से व्यक्ति को तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है और व्यक्ति का गुस्सा भी शांत रहता है। वहीं इसके जाप से मन में किसी प्रकार का भय नहीं रहता और व्यक्ति की ध्यान क्षमता भी बढ़ती है।

बस इन नियमों का रखें ध्यान
सूर्यास्त के बाद आप गायत्री मंत्र का जाप मन में ही कर सकते हैं। जब भी जाप करें, तो इस दौरान कुश के आसन पर बैठ जाएं। ध्यान रहे कि आपका मुख पूर्व या पश्चिम की ओर मुख होना चाहिए। मंत्र जाप के लिए आप तुलसी या चंदन की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं। जाप करते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि मंत्र का उच्चारण बिलकुल सही होना चाहिए। इन नियमों का ध्यान रखने पर आपको गायत्री मंत्र जाप का पूर्ण लाभ मिलता है।