Update Aadhaar Card Free: क्या आपने अपना आधार काई सालों से अपडेट नहीं कराया है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल अगर आपने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लेना चाहिए। क्योंकि इतने सालों में मोबाइल नंबर, कभी-कभी आपका पता भी बदल जाता है और 10 साल वाला आधार पर लगा फोटो भी अपडेट करवा लेना चाहिए। आज के समय में आधार कार्ड का इस्तेमाल लगभग सभी जगह होता है। जैसे- आपको सिम कार्ड लेना हो, कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना हो, सब्सिडी लेनी हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, कोई सरकारी कागज बनवाना या अन्य कोई भी काम आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। इसलिए आधार कार्ड अपना अपडेट जरूर करवा लेना चाहिए। इसलिए आज ही अपना आधार कार्ड अपडेट करवाएं, क्योंकि मुफ्त में अधार कार्ड को अपडेट करने की लास्ट डेट नजदीक है, नहीं तो आपको बाद में चार्ज देने पड़ सकता है। चलिए जानते हैं आप ये कैसे घर बैठे मुफ्त में खुद ही कर सकते हैं और इसकी आखिरी तारीख क्या है….

मुफ्त में अपडेट करवाने के इतने दिन बचे

अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना है। अब तक आपने इसे अपडेट नहीं करवाया है तो आपके पास अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 है। अगर आप इसके बाद आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो इसी काम के लिए 50 रुपये शुल्क देना पड़ सकता है।

आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका

आधार कार्ड आप घर बैठे ही खुद से मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘अपडेट आधार’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इससे आप लॉगिन कर लें। अब आपको दस्तावेज अपडेट वाले विकल्प पर क्लिक करना है। अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवा लेना है और अब नीचे ड्रॉप सूची में आकर आपको पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपडेट करनी है, इसके बाद आपको सब्मिट वाले बटन पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपका फॉर्म सब्मिट हो जाता है। आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिससे आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर पाएंगे।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights