इतिहास में आज के दिन यानि 17 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी होंगी उन्ही महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 17

ब्रिटेन ने 1756 में फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए 1769 में बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत 1865 में हुई।
थोर हेयरडाल ने 1970 को इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई 1975 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
सुनील गावस्कर ने 1987 में टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने 2000 में परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव 2002 में क़ब्रिस्तान से बरामद।
भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर 2007 में रावलपिंडी में शुरू हुआ।
बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह ने 2008 में नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।
तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को 2008 में रिहा किया।
भारतीय बॉक्सरों ने 2010 में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।
देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने 2010 में कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।

17 मई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 17 May

देश के मशहूर गजल गायक पंकज उदास का जन्म 1951 में हुआ।
हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म 1953 में हुआ।
हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का जन्म 1897 में हुआ।
प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा ‘चेचक’ के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनर का जन्म 1749 में हुआ।

17 मई को हुए निधन – Famous Deaths of 17 May

भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी.पी.कृष्णन नायर का निधन 2014 में हुआ।

17 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 17 May

विश्व दूरसंचार दिवस

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights