18 मई का इतिहास

इतिहास में आज के दिन यानी 18 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 18

  • जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन 1848 में हुआ।
  • 1912 में आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
  • उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद 1950 में इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर
  • सहमति दी थी।
  • 1974 में आज ही के दिन राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। इस परीक्षण को
  • ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
  • नेपाल नरेश को 2006 को कर के दायरे में लाया गया।
  • कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल 2007 को असीमित समय के लिए बढ़ा।
  • पार्श्वगायक नितिन मुकेश को 2008 में मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
  • भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को 2008 में उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
  • श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर 2009 में कब्जा किया और
  • लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।

18 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 May

  • भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म 1914 में हुआ।
  • नार्वे में जन्मे मनोचिकित्सक जर्डा बोयेसन का जन्म 1922 में हुआ।
  • डेनमार्की संगीतकार काई वाइंडिंग का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म 1933 में हुआ।

18 मई को हुए निधन – Died on 18 May

  • भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन 1966 में हुआ।
  • प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन 2012 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन 2017 में हुआ।
  • भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन 2017 में हुआ।

18 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 18 May

  • पोखरन परमाणु विस्फोट दिवस (1974)
  • संग्रहालय दिवस

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights