दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस बनाया जाता है, जिसकी शुरुआत साल 1977 में हुई। यह दिन अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय समुदाय के लिए खास पलों को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। साथ ही इस दिन को विशेष बनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों और कुछ एक्टिविटीज की जाती है, जो पूरे सप्ताह चलता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को मनाने के लिए थीम और पोस्टर क्या है।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 की थीम
इस साल अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम “संग्रहालय, स्थिरता और भलाई” है। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद ने म्यूजियम्स को समाज के विकास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बताया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सामाजिक अलगाव से निपटने से लेकर मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने तक, ऐसे कई तरीके हैं जिनमें म्यूजियम्स सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में योगदान कर सकते हैं।
संग्रहालय दिवस का इतिहास
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) को पहली बार संग्रहालय दिवस मनाने का विचार आया और 1977 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। उसके बाद हर साल 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाने लगा। विश्व के कई देशों के अंदर स्थापित संग्रहालय इस दिन का आयोजन करते हैं और संग्रहालय के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
आईकॉम के बारे में जानें
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) एक ऐसा संगठन है, जिसका मुख्य कार्य ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की चीजों को संजोकर रखना है। दुनियाभर में आईकॉम की 31 अंतरराष्ट्रीय समितियां हैं। इसके अलावा आईकॉम अहम वस्तुओं की अवैध तस्करी की रोकथाम का भी कार्य करता है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में संग्रहालयों को मदद भी मुहैया कराता है।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 कोट्स और मैसेजेस
- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुभकामनाएं! संग्रहालय हमारी सामूहिक स्मृति के संरक्षक हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को मनाते हुए प्रशंसा से भरे दिन की कामना करते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुभकामनाएं! आइए अपने इतिहास और कला को जीवन के रूप में स्वीकार करें।
- सभी को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुभकामनाएं! संग्रहालय आपको प्रेरित करते रहें।
- सभी को अद्भुत अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुभकामनाएं! आइए अपनी विरासत की सराहना करते हुए इस दिन को मनाएं।