इतिहास में आज के दिन यानि 28 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी होंगी उन्ही महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 28

  • सन 1959 में आज ही के दिन दो अमरीकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।
  • ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 1967 में आज ही के दिन अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
  • रूस 1996 में चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
  • पकिस्तान ने 1998 में पहला परमाणु परिक्षण किया।
  • नेपाल में 2002 को फिर आपातकाल लगा।
  • नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का 2008 में आज ही के दिन अंत हुआ।
  • अमेरिका ने 2008 में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया।

28 मई को जन्मे व्यक्ति – 28 May Famous Birthdays

  • हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 1883 में आज ही के दिन हुआ था।
  • जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म 1908 में आज ही के दिन हुआ था।
  • अमेरिकी मुक्केबाजी प्रशिक्षक लो ड्यूबा का जन्म 1922 में हुआ।
  • पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म 1974 में हुआ।

28 मई को हुए निधन – 28 May Famous Deaths

  • हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन 2010 में हुआ।

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights