Tag: Jiah Khan

CBI की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को बरी कर दिया। फैसले के वक्त सूरज कोर्ट रूम में मौजूद थे। कोर्ट ने कहा, 'आपके खिलाफ सबूत काफी नहीं हैं, इसलिए बरी किया जाता है।' सूरज पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिया ने 3 जून 2013 को मुंबई के अपने फ्लैट में सुसाइड किया था। अब घटना के 10 साल बाद इस पर फैसला आया है। जिया की मां की शिकायत पर एक्टर और बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। बाद में जमानत मिल गई थी। पुलिस को जिया के घर से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था। इसके मुताबिक, जिया सूरज के साथ बिगड़े रिश्तों की वजह से काफी परेशान थीं। इसके बाद जिया की मां राबिया खान ने सूरज पर केस दर्ज कराया था। सूरज, एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं।
Verified by MonsterInsights