नींबू (lemon) हर घर में देखने को मिल जाता है। इसका उपयोग शर्बत, अचार से लेकर कई तरह से उपयोग किया जाता है। नींबू एक खट्टा फल है, जिसमें कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व हैं। इस लिए हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। इसका उपयोग औषधियों के बनाने में भी किया जाता है। आयुर्वेद में भी इसे एक महत्वपूर्ण फल माना जाता है। इस लिए इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में नींबू की खेती अधिक मुनाफे वाली खेती मानी जाती है। इसके पौधे एक बार पूर्ण विकसित हो जाने पर कई वर्षों तक पैदावार देते हैं। नींबू की खेती कम खर्च में अधिक मुनाफे वाली खेती है। वैसे तो नींबू की कई प्रजाति है, जिनकी खेती की जाती है। इन्हीं में एक एक प्रजाति है हजारी नींबू की। जिसकी खेती करने से किसान अधिक मुलाफा कमा सकते हैं। बाजार में इस नींबू का रेट 100 रुपये किलो तक पहुंच जाता है।इससे किसान भाई नींबू की खेती कर कम खर्च में अच्छी कमाई कर सकते है |

हजारी नींबू की काफी डिमांड

हजारी नींबू की खेती से किसान कई गुना मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि इस नींबू की बाजार में काफी डिमांड हैं। इसके पौधों को केवल एक बार लगाने के बाद कई वर्ष तक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। पौध लगाने के बाद केवल देखरेख की आवश्यकता होती है। इसकी पैदावार भी प्रति वर्ष बढ़ती जाती है। बाजार में इस नींबू का रेट 100 रुपये किलो तक पहुंच जाता है। इनका कलर नारंगी जैसा होता है।

ऐसे करें खेती

हजारी नींबू की खेती करने से पहले खेत में जुताई कर पूरी तरह क्षेत्र को तैयार कर लें। इसके बाद जहां पर पौधे लगाने हैं उस जगह पर गड्ढा खोदें। फिर उसमें पानी डाले और छोड़ दें। इसके बाद जब पानी सूख जाए तो पौधा लगाएं और ऊपर से मिट्टी डालकर पौधे के चारों ओर से एक गोल कियारी बना दें। मिट्टी के साथ जैविक खाद का भी उपयोग करें। फिर उसमें दोबारा पानी डाल दें। इसी तरह अन्य पौधे भी लगाएं। ध्यान रहे एक पौधे से दूसरे पौधे के बीच की दूरी कम से कम 5 मीटर हो। पौधे लगाने के दौरान किसान को जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है, जैसे पानी अधिक ना हो और पौधे लगाने के उपरांत कुछ दिनों तक उस पर ध्यान दें, क्योंकि कुछ पौधा सही से नहीं लगने के कारण मुरझाने लगता है।

यहां बते दें हजारी नींबू के खेती, सभी प्रकार की मिट्टी में होती है, लेकिन दोमट मिट्टी में खेती करने हजारी नींबू का उत्पादन अधिक होता है।

हजारी नींबू की खेती का उचित समय

हजारी नींबू की खेती भी सामान्य नींबू के तरह ही जुलाई से अगस्त के समय में ही की जाती है। कई मामलों में इसकी बिजाई फरवरी और मार्च में भी की जा सकती है। ये जलवायु और मौसम पर निर्भर करेगा। ऐसे में इसके लिए नजदीकी कृषि सलाहकार से जरूर संपर्क करें।

30 साल तक कमाएं मुनाफा

हजारी नींबू, एक ऐसी प्रजाति है जो किसान भाइयों को बम्पर उत्पादन देती है और ज्यादा मुनाफा भी। यह दूसरे नींबू के मुकाबले कहीं ज्यादा खट्टा भी होता है। ऐसे में हजारी नींबू की मांग भी बढ़ी है। किसानों के लिए ये अच्छा अवसर है कि वे इस खेती को करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नींबू के पौधे लगाने के तीन या साढ़े तीन साल बाद से फल निकलने शुरू हो जाते हैं। एक पौधे से एक साल में बाजार भाव के हिसाब से औसतन तीन हजार का प्रोडक्शन निकल आता है। एक बार इस नींबू का बगीचा लगाने पर 30 साल तक रहता है। मतलब आप 30 साल तक इस फसल से मुनाफा कमा सकते हैं। समय और श्रम की बचत तो होगी ही साथ ही बार-बार फसल लगाने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights