क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श को टी-20 टीम का नया कप्तान घोषित किया है। मिचेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम के कप्तान बनाए गए हैं। एरॉन फिंच के रिटायरमेंट के बाद से यह पद खाली चल रहा था। फिंच ने इस साल की शुरुआत में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। आरोन फिंच ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनाया था।
31 वर्षीय मिचेल मार्श दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कप्तानी करते दिखेंगे, जहां टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसका पहला मैच 30 अगस्त को खेला जाएगा। हालांकि मार्श दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए कप्तान बनाए गए हैं। मार्श फिंच के फुल टाइम रिप्लेसमेंट होंगे या नहीं, इसकी घोषणा नहीं की गई है। इस दौरे के लिए टीम में ज्यादातर खिलाड़ी बिग बैश लीग के स्टार्स हैं।
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली का मानना है कि मार्श पूर्णकालिक आधार पर यह पद संभालने में सक्षम हैं। जॉर्ज बेली ने एक बयान में कहा कि मिचेल लंबे समय से सफेद गेंद के एक वरिष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। इससे उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने नेतृत्व कौशल को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। हम दक्षिण अफ़्रीका में उनके कौशल को देखना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम इस प्रकार है
मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडॉर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।