फोर्ब्स इंडिया ने साल 2023 के लिए 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी की है। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी नंबर वन हैं। वहीं दूसरे स्थान पर उद्योगपति गौतम अडानी हैं। दोनों की क्रमश: 92 अरब और 68 अरब डॉलर की नेटवर्थ है। सूची में तीसरे स्थान पर एचसीएल टेक्नॉलोजीज के फाउंडर शिव नादर हैं। शिव नादर दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आए हैं। भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति 799 अरब डॉलर है।

सूची में शामिल 10 सबसे अमीर लोग

मुकेश अंबानी- 92 अरब डॉलर

गौतम अडानी- 68 अरब डॉलर

शिव नादर- 29.3 अरब डॉलर

सावित्री जिंदल- 24 अरब डॉलर

राधाकिशन दमानी- 23 अरब डॉलर

साइरस पूनावाला- 20.7 अरब डॉलर

हिंदुजा फैमिली- 20 अरब डॉलर

दिलीप सांघवी- 19 अरब डॉलर

कुमार बिड़ला- 17.5 अरब डॉलर

शपूर मिस्त्री एंड फैमिली- 16.9 अरब डॉलर

सूची में तीन नए नाम

फोर्ब्स की सूची में इस साल तीन नए नाम शामिल हुए हैं। इनमें लैंडमार्क ग्रुप की चेयरवुमन रेणुका जगतियानी ((4.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 44वें नंबर पर), एशियन पेंट्स के दानी परिवार (आठ अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 22वें नंबर पर) और कपड़ा व्यवसायी केपी रामासामी (2.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 100वें नंबर पर) का नाम शामिल हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights