मुम्बई। पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी वे अपने गानों को लेकर तो कभी पर्शनल लाइफ को लेकर। इस बार फिर हनी सिंह अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गए हैं। चर्चा है कि हनी सिंह का अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हनी सिंह और टीना थडानी ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे के साथ वाली पोस्ट तक डिलीट कर दी है।

पिछले साल हनी सिंह का अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया था। इसके बाद हनी सिंह टीना थडानी को डेट कर रहे थे। दोनों के बीच साथ काम करने के दौरान नजदीकियां आई थीं। इसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights