BhaiDooj 2023: दिवाली के बाद यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व सभी-भाई बहनों के लिए बेहद खास होता है। इस पर्व को भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ पर्व पर बहने अपने भाईयों को टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। हालांकि इस साल भैया दूज मनाने के लिए तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइये जनते हैं कि इस दिन यह त्यौहार मनाया जाए…
भैया दूज तिथि
इस बार भाई दूज का यह पर्व एक नहीं बल्कि दो दिन यानी 14 और 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर 2023 को दोपहर 02.36 बजे से शुरू होकर 15 नवंबर 2023 को दोपहर 01.47 बजे तक रहेगी। इस तरह से ये पर्व दो दिन मना सकते हैं। आप इस दिन 14 नवंबर के बाद से अपने भाई को टीका कर सकते हैं अगर आप 14 को नहीं कर पा रहे तो आप 15 नवंबर के दिन भी दोपहर 1.47 तक टीका कर सकते हैं।
तिलक करने का मुहूर्त
14 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक भाई को तिलक करने का मुहूर्त है। वहीं जो लोग 15 नवंबर को भाई दूज का पर्व मना रहे हैं। इस दिन भाई को तिलक करने का मुहूर्त 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजे तक है।
टिका करने की विधि
-पहले भगवान गणेश जी की पूजा कीजिए।
-तिलक करने से पहले थाली में रोली, अक्षत और गोला और मिठाई रख लें।
-मुहूर्त के अनुसार, भाई का तिलक करें। बाद में भाई को नारियल का गोला भी दें।
-इस दौरान अपने भाई को मनपसंद का भोजन करवाएं।
-भाई अपनी बहन से आशीर्वाद लें और उन्हें भेंट दें।