Pomegranate Tree At Home: अनार का फल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। अनार का फल ह्रदय रोग की परेशानियों से बचने में मदद करता है। हिंदू धर्म और शास्त्रों में बताया गया है कि पौधे, फल-फूल और छाल हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी शुभ होते हैं। वास्तु के हिसाब से पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।

घर में जरूर लगाएं अनार का पौधा
ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों को पूज्यनीय माना जाता है। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। घर में अनार का पौधा लगा सकते हैं, जिससे आपके ग्रह-दोष से भी दूर हो सकते है। घर में सुख-समृद्धि का वास भी होगा।

अनार का पौधा आग्नेय दिशा में लगाएं
अनार के पौधे को घर के बाहर आग्नेय दिशा में ही लगाना चाहिए। आग्नेय दिशा में लगाकर घर के लिए शुभ सब शुभ होगा। धन वृद्धि की संभावना हो सकती है। इस दिशा में पौधा लगाने से घर में सब सकारात्मक ही होगा।

घर के सामने लगाएं अनार का पौधा
अनार के पौधे को घर के सामने लगा सकते हैं। घर के सामने यह सबसे शुभ होगा, लेकिन घर के बीचो बीच भूल कर भी न लगाएं। यह आपके लिए परेशानी वाला हो सकता है। आपको धन का नुकसान हो सकता है। आपका परिवार परेशानियों में घिर सकता है।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights