आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग काम में इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने खानपान पर ध्यान नहीं रहता। जिससे हमारी छोटी सी गलती के कारण हम बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में हमें अपने खानपान पर बहुत ध्यान देना चाहिए, जिससे हम बीमारियों से बच सके। कुछ ऐसे चीजें हैं जिनका सेवन करने से हम कई बीमारियों का शिकार होने से बचे रह सकते हैं। जैसे तुलसी के पत्ते। तुलसी के पत्ते किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं। तुलसी के पत्तों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिनसे हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। आयुर्वेद में तो तुलसी के पत्तों कई बीमारियों के लिए रामबाण माना गया है। तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसलिए अगर हम तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं तो कई बिमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। आएये जानते हैं तुलसी के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं।

तुलसी के पत्तों को पानी में मिलाकर करें सेवन

अगर आप तुलसी के पत्तों को पानी में मिलाकर सेवन करते हैं। तो इससे हमारे शरीर को बहुत फायदा होता। तुलसी आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकती है। इसलिए तुलसी के पत्तों को पानी में मिलाकर आप सेवन कर सकते हैं। इसके लिए पीने वाले पानी को गर्म करना है फिर उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डाल दें। इसके बाद इस पानी का आप पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को काफी फायदा मिलेगा।

तुलसी के पत्तों को चबाएं

तुलसी में मौजूद कई औषधीय गुण आपको सर्दी-खांसी जैसी कई बीमारियों से बचाने में काफी मदद करते हैं। ऐसे में आप तुलसी के कुछ पत्तों को मुंह में रखकर चबा सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर को काफी फायदा मिल सकता है। रोजाना सुबह तुलसी का एक पत्ता खाली पेट खाने से सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिल सकती है।

पाचन के लिए गुणकारी

अगर आपकों पाचन संबंधी कोई समस्या है तो आपके लिए तुलसी के पत्ते मददगार साबित हो सकते हैं। इसके लिए रोजाना खाली पेट तुलसी के कुछ पत्ते चबाने होंगे। इससे एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या दूर होती है। साथ ही यह शरीर के पीएच लेवल को बरकरार रखने में भी सहायक है।

तुलसी वाली चाय का करें सेवन

सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में आप तुलसी वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको सांस से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही आपका शरीर भी दिनभर ऊर्जावान रहेगा। इसके अलावा भी कई फायदे आपके शरीर को होंगे।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights