इतिहास में आज के दिन यानी 13 जनवरी के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

13 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं (Important events of January 13)
- न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण 1910 से प्रारम्भ हुआ।
- नासा ने 1978 में पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।
- स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद 1607 में ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
- इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने 1610 में बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।
- अंग्रेजों और सिखों के बीच 1849 में चिलियनवाला में दूसरा युद्ध हुआ।
- एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी 1559 में बनी।
- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 1842 में ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
- मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने 1709 में अपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदराबाद में हराया।
- असम में युवाओं ने 1889 में अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी का प्रकाशन शुरु किया।
- इटली के एवेज्जानो शहर में 1915 में आये विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये 1948 में आमरण अनशन शुरू किया।
- 1930 में पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
- भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 1964 में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 200 लोग मारे गए और 300 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
- 1966 में अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की 1963 में एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।
- अमरीका और उसके सहयोगियों ने 1993 में दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक़ पर हवाई हमले की शुरूआत की।
- परमाणु कार्यक्रम को लेकर 2006 में ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इंकार किया।
- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला 2009 में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
- 1995 में बेलारूस नाटो का 24वां सदस्य देश बना।
- महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वां अधिवेशन 2007 में न्यूयार्क में शुरू।
13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 13 January)
- प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का 1938 में जन्म हुआ।
- हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का 1911 में जन्म हुआ।
- उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मर्री चेन्ना रेड्डी का 1919 में जन्म हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का 1896 में जन्म हुआ।
- अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का 1949 में जन्म हुआ।
- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का 1926 में जन्म हुआ।
13 जनवरी को हुए निधन (Died on 13 January)
- 1976 में भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन।
- 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके आर.एन. माधोलकर का निधन।
- 1964 में प्रसिद्ध शायर शौक बहराइची का निधन।