इतिहास में आज के दिन यानी 14 जनवरी के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

14 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 14

  • विश्व फुटबाल लीग की स्थापना 1974 में की गयी।
  • भारत का पहला अत्याधुनिक ‘हवाई यातायात परिसर’, दिल्ली राष्ट्र को 1999 में समर्पित किया गया।
  • ईरान में मुहम्मद सईद ने 1950 में सरकार का गठन किया।
  • भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच 1761 में पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
  • 1659 में हुए एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।
  • फ्रांसीसी जनरल लेली ने 1760 में पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
  • यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1641 में मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।
  • अमरीका ने ब्रिटेन के साथ 1784 में शांति संधि की पुष्टि की।
  • नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का 1858 में भंडाफोड़ हुआ।
  • इंग्लैंड और स्पेन ने 1809 में ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।
  • 1907 में हुए जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और लगभग 900 से अधिक लोग मारे गये।
  • रेमंड पोंकारे 1912 में फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
  • पेरू ने स्पेन के खिलाफ 1867 में जंग का ऐलान किया।
  • फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को 1918 में देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
  • जगदगुरु कृपालु महाराज ने 1954 में 7 दिनों तक 500 से ज्यादा हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।
  • अल्जीरिया के शहरों में 1962 में हुए आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।
  • इंडोनेशिया ने 1966 में राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।
  • सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को 1975 में समाप्त किया।
  • ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 1986 में 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
  • मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में 1986 में संविधान लागू हुआ।
  • 1969 में भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
  • 1989 से इलाहबाद (अब प्रयागराज) में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
  • इज़रायल ने जार्डन के साथ 1992 में शांतिवार्ता शुरू की।
  • यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर 1994 में हस्ताक्षर।
  • नेपाल में अंतरिम संविधान को 2007 में मंजूरी मिली।
  • पोप लियो एक्स ने 1514 में दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।

14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 14 January

  • 1551 को मुग़ल साम्राज्य में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म हुआ।
  • 1804 में मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ।
  • 1886 में समाज सुधारक मंगूराम का जन्म हुआ।
  • 1896 में ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का जन्म हुआ।
  • 1905 में हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ।
  • 1918 में पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता सुधाताई जोशी का जन्म हुआ।
  • 1926 में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।
  • 1942 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का जन्म हुआ।
  • 1967 में अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।
  • 1977 में भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।
14 जनवरी को हुए निधन – Died on 14 January
  • 1742 में एडमंड हैली का निधन हुआ जो एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थे।
  • 1937 में जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ जो हिन्दी साहित्यकार थे।

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

By pratik khare

पत्रकार प्रतीक खरे झक्कास खबर के संस्थापक सदस्य है। ये पिछले 8 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने कई समाचार पत्र, पत्रिकाओं के साथ - साथ समाचार एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी है। सामाजिक मुद्दों को उठाना उन्हें पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights