इतिहास में आज के दिन यानी 08 फरवरी के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

08 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं (Important events of 08 Febuary)
- दिल्ली हवाई अड्डे पर 1986 में पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू की गई।
- अंडमान जेल यानि सेल्यूलर जेल में शेर अली ने 1872 में गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
- 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने 1785 में भारत छोड़ा।
- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1943 में जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
- यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच 1909 में मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
- महारानी एलिजाबेथ 1952 में ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
- लाओस पर दक्षिणी वियतनामी सेना ने 1971 में हमला किया।
- केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट 1999 में रवाना।
- क्रिकेटर कपिल देव ने 1994 में टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया था।
- सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 2006 में तीन समझौते सम्पन्न।
- बैंगलोर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को 2008 में जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- ओडिशा के शिशुपालगढ़ में 2008 में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
- भूटान नरेश 8 फरवरी , 2007 को अपनी पहली भारतीय यात्रा पर रहे।
08 फरवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 08 Febuary)
- देश के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का 1897 में जन्म हुआ था।
- भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का 1986 में जन्म हुआ था।
- गजलों को भारत के हर घर में जगह दिलाने वाले जगजीत सिंह का 1941 में जन्म हुआ था।
- भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ जेम्स माइकल लिंगदोह का 1939 में जन्म हुआ था।
- प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का 1925 में जन्म हुआ था।
- क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन का 1963 में जन्म हुआ था।
- भारतीय अभिनेता जयदीप अहलावत का 1980 में जन्म हुआ।
08 फरवरी को हुए निधन (Died on 08 Febuary)
- 1971 में महान् लेखक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन।
- 1995 में आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का निधन।
- 2017 में ग्रेट ब्रिटेन के डॉक्टर पीटर मैन्सफील्ड का निधन।
08 फरवरी को महत्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव (Important Days and festival on 8 February)
- प्रपोज डे (वैलेंटाइन वीक)