इतिहास में आज के दिन यानी 09 फरवरी के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी होंगी। उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी हम आपके लिए लाये हैं।

09 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं (Important events of 09 Febuary)

  • भारत में 1931 में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1951 में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
  • पोलैंड और रूस के बीच 1667 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • स्‍वतंत्र देश बनने के लिए जमैका ने 1962 में दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर किए।
  • आस्ट्रिया और फ्रांस ने 1801 में लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर ब्रिटिश सेना ने 1941 में कब्जा किया।
  • आस्ट्रिया ने 1788 में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • “अपोलो 14 मिशन” 1971 में चांद से पृथ्‍वी पर लौटा।
  • रूसी अंतरिक्ष यान “सोयुज 17” अंतरिक्ष से 29 दिन बाद 1975 में धरती पर लौटा।
  • लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए 1991 में मतदान किया।
  • अफ्रीकी देश नाइजीरिया में 1979 में संविधान बदला गया।
  • भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ 9 फरवरी, 1999 को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई।
  • सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी, 2009 को ताज और उसके आसपास के अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया।
  • भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर 9 फरवरी, 2010 को अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।

09 फरवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 09 Febuary)

  • भारतीय फिल्म अभिनेता राहुल रॉय का 1968 में जन्म हुआ।
  • भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का 1993 में जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का 1922 में जन्म हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का 1958 में जन्म हुआ।
  • भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का 1945 में जन्म हुआ।
  • भारत के मशहूर लेखक विष्णु खरे का 1940 को जन्म हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का 1984 में जन्म हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ अब्दुल रहमान अंतुले का 1929 में जन्म हुआ।
09 फरवरी को हुए निधन (Died on 09 Febuary)
  • मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का 1760 में निधन।
  • ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का 1984 में निधन।
  • स्वतंत्रता सेनानी बालकृष्ण चापेकर का 1899 में निधन।
  • भारतीय फिल्म अभिनेत्री नादिरा का 2006 में निधन।
  • कुष्‍ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का 2008 में निधन।
  • भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओपी दत्ता का 2012 में निधन।

09 फरवरी को महत्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव (Important Days and festival on 09 February)

  • चॉकलेट डे

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर शेयर करें। ऐसी ही और अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट क्लिक कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights