World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल का दिन दुनियाभर में World Earth Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद लोगों को पृथ्वी के महत्व को समझाना पर्यावरण को बचाना और उसे बेहतर बनाने के प्रति जागरूक करना है। आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और क्या है इस साल की थीम ।
पृथ्वी दिवस को मनाने का विचार पहली बार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल (John McConnell) द्वारा दिया गया था। शुरू में, इस दिन को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी का सम्मान करना था। 22 अप्रैल, 1970 को सबसे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया था। 1990 में डेनिस हेस (Denis Hayes ) ने विश्व स्तर पर इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा जिसमें 141 देशों ने भाग लिया। साल 2016 में, पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया। वर्तमान में, पृथ्वी दिवस नेटवर्क 190 देशों में 20,000 साझेदारों और संगठनों में फैला हुआ है।
वर्ल्ड अर्थ डे 2024 की थीम
हर साल वर्ल्ड अर्थ डे को एक थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2024 में इसकी थीम है- ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’ इस थीम का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और उसके ऑप्शन्स की तलाश पर जोर देना है। साल 2023 की थीम “Invest In Our Planet” थी।

पृथ्वी दिवस मनाने की वजह
पृथ्वी दिवस पर लाखों लोग मिलकर प्रदूषण और उसके खतरा पहुंचाने वाली चीज़ों, वनों की कटाई जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस मौके पर दुनियाभर में तरह- तरह के कार्यक्रमों की मदद से लोगों को पर्यावरण से होने वाले खतरों से बारे में बताया जाता है और उन्हें पृथ्वी को बचाने के प्रयासों के प्रति जागरूक किया जाता है।
[…] Hanuman Chalisa Padhne Ke Niyam: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को बजरंगबली जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर होते हैं। ऐसे में यदि आप हनुमान चालीसा पाठ का पूर्ण फल प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। […]