दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान एवं दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की 7 नंबर जर्सी रिटायर कर दी गई है। अब 7 नंबर की जर्सी किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिए उपलब्ध नहीं होगी।
धोनी की 7 नंबर जर्सी रिटायर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के सम्मान में 7 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है। बीसीसीआई ने यह कदम एमएस धोनी की महान उपलब्धियों को देखकर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार धोनी की नंबर 7 जर्सी को किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर को उपलब्ध नहीं की जाएगी।
सचिन के बाद धोनी को मिला यह सम्मान
भारतीय क्रिकेट में रिटायर होने वाली यह दूसरी जर्सी नंबर है। इससे पहले बीसीसीआई ने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के सम्मान में 10 नंबर की जर्सी रिटायर की थी। अब उनके बाद धोनी यह सम्मान पाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
तीन आईसीसी टॉफी की अपने नाम

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 आईसीसी टी-20 विश्वकप अपने नाम किया। यह टी-20 विश्वकप का पहला सीजन था, जिसे युवा धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने नाम किया। इसके बाद धोनी की कप्तानी में वर्ष 2011 में 28 साल बाद भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। फाइनल मैच में धोनी ने एतिहासिक छक्का मारकर भारत को विश्व कप विजेता बनाया। धोनी की कप्तानी का जादू यहीं नहीं रूका। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में भी धोनी की कप्तानी का करिश्मा देखने को मिला। इंग्लैंड को फाइनल में हराकर भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ धोनी एकलौते कप्तान बने, जिन्होंने तीन आईसीसी टॉफी अपने नाम की है।
15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इससे पहले दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। धोनी ने भारतीय टीम के लिए 90 टेस्ट में 38.1 की औसत और छह शतक, 33 अर्धशतक की मदद से 4876 रन बनाए हैं। 350 वनडे में 50.58 की औसत से 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से 10,773 रन हैं। 98 टी20 में दो अर्धशतक की मदद से 1617 रन हैं।