नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को वरिष्ठ महिला क्रिकेटरों के लिए वार्षिक अनुबंध 2022-23 की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने वार्षिक अनुबंध सूची में कुल 17 खिलाड़ियों को शामिल किया है। अनुबंध सूची तीन ग्रेड में बटी है, जिसमें ए, बी और सी ग्रेड शामिल है।
ग्रेड ए में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा शामिल किया है।
ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, रिचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ को शामिल हैं।
ग्रेड सी में मेघना सिंह. देविका वैद्य, सब्बिनेनी मेघना, अंजली सरवानी, पूजा वस्त्राकर,स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया हैं।
टीम को हार्दिक शुभकामनाएं